श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक मोबाइल बंकर नदी में गिर गया, जिससे सात जवान घायल हो गए।
यह घटना श्रीनगर के उमर हेयर सौरा इलाके में उस समय हुई, जब बंकर नदी किनारे सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।
अचानक नदी में समाया बंकर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए/21 बटालियन का मोबाइल बंकर नदी के किनारे स्थापित था। अचानक किसी कारणवश पूरा बंकर नदी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
ये भी पढ़े – IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल
घायल जवानों का इलाज जारी
नदी में गिरे बंकर से सातों जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि हादसे में सभी जवान घायल हो गए। उन्हें तत्काल शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों की स्थिति को लेकर अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…