जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा) के रियासी जिले के बदड़ माहौर क्षेत्र में भारी बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। देर रात लगातार हुई बारिश के कारण भूस्खलन से बदड़ गांव निवासी नजीर अहमद (38 वर्ष) पुत्र बहार दीन का कच्चा मकान ढह गया। हादसे में नजीर अहमद, उनकी पत्नी वजीरा बेगम (35 वर्ष) और उनके पांच मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व राहत दल मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग गहरे सदमे में हैं।
प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की संभावना जताई है। अधिकारियों ने पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि लगातार बारिश से भूस्खलन और मकानों के ढहने का खतरा बढ़ गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस कारण बादल फटने और फ्लैश फ्लड जैसी घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को बंदीपोर जिले के गुरेज सेक्टर में बादल फटने की घटना हुई थी, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बारिश से जुड़े इन हादसों ने पूरे प्रदेश को चिंता और दहशत में डाल दिया है।
🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…
17 फरवरी 2026, मंगलवार का पंचांग हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। आज फाल्गुन…
🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…