Categories: Uncategorized

मजलिसों का हुआ आयोजन ,निकाला गया ताबूत , मौलाना ने किया तकरीर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर तहसील के नगर और ग्रामीण इलाकों ने स्थिति इमाम बारगाह मे अन्जुमन मासूमिया के तत्वावधान मे हजरत अली अलैहस्लाम की शहादत पर मजलिसों का आयोजन किया गया, साथ ही उनकी याद में ताबूत निकाले गए। इस दौरान शिया समुदाय में तीन दिन का शोक रहा और उन्होंने हजरत अली के गम में काले वस्त्र पहने।
मजलिस को मोहम्मद शाहिद ने खिताब किया, मो. शाहिद ने कहा कि नबी- ए -करीम के दामाद हजरत अली को मस्जिदे कूफा में 19 रमजान को फज्र की नमाज के समय आक्रमण किया गया , जिससे वह जख्मी हो गए थे और 21 रमजान को हजरत अली की शहादत हो गई। मजलिस के बाद ताबूत बरामद हुआ,इसमें जीशान हैदर और उनके साथियों ने नौहा पढ़ा। इसके साथ ही 21वीं की शब मे मस्जिद मे मौलाना शकील फराज ने विशेष अमाल करवाया। इबादत के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए मौलाना ने कहा कि, अकीदत के साथ किया गया इबादत हमेशा सकून देता है , और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए नसीहत मिलती है । इसलिए नमाज और इबादत जरूरी है । बुधवार देर रात तक मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क एवं कौम की तरक्की के लिए दुआएं की गईं। इस क्रम मे अम्बारी, माहुल, नहरपुर, कन्दरी, चमावां ,खपडा , मलगाँव , सैदपुर विशेखा,मिल्कीपुर ,मित्तूपुर ,पवई , आदि गांव मे भी हजरत अली की शहादत की याद मे मजलिसे आयोजित की गई , और जगह जगह ताबूत निकाला गया। वही मौलाना के द्वारा मजलिस में तकरीर पेश किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

3 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

3 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

3 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

3 hours ago