बस में तोड़फोड़ मामले मे मुख्य आरोपित गिरफ्तार

बीते दिनों में मनबढ़ किस्म के युवकों ने यात्रियों से भरी बस में जमकर किया था तोड़फोड़

तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने के बाद कई दिनों से फरार चल रहा था मुख्य आरोपी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कस्बे के झरही नदी बंधे के समीप मनबढ़ किस्म के युवकों द्वारा श्रद्धालुओ से भरी एक भारतीय बस में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। प्राप्त समाचार के अनुसार बस ओवरटेक को लेकर बाइक सवार युवकों की गैंग ने बस को रोक गाली गलौज करते हुए ड्राइवर व यात्रियों से उलझ गये थे। आरोप है कि मनबढ़ो द्वारा ईंट पत्थर चलाया गया और लोहे की रॉड से बस का शीशा तोड़ दिया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस प्रशासन ने नामजद और अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया। उपरोक्त मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त राजन गुप्ता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
पीड़ित की तहरीर के अनुसार बीते 26 फरवरी को मित्र राष्ट्र नेपाल के काठमांडू से पशुपति नाथ का दर्शन कर यात्रियों से भरी एक भारतीय बस वापस ठूठीबारी के रास्ते महराजगंज के सिंदुरिया की तरफ जा रहें थे। इसी दौरान ओवरटेक को लेकर बाइक सवार युवकों ने ठूूूूठीबारी क्षेत्र के अपने साथियों को लेकर राजाबारी झरही पुल के समीप मनबढ़ किस्म के गोलबंद दर्जनों की संख्या में लोग इक्कठा होकर लोहे की राड, सब्बल, लाठी, डंडा लेकर खड़े थे, जैसे ही बरगदवां की तरफ से बस को आते हुए देखा तो रोककर बस के शीशे तोड़ने लगें। जिससे कई यात्री भी चोटिल हो गये। विरोध करने पर युवकों का गैंग जानमाल की धमकी देकर मुख्य आरोपी फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी कैमरे की मदद से उपद्रवियों को चिन्हित कर मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। हालाकि पुलिस प्रशासन ने उपरोक्त मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त और घटना का मुख्य आरोपी राजन गुप्ता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेन्द्र सिंह के मुताबिक बस ओवरटेक कर ड्राइवर से नोकझोंक, गाली गलौज, मारपीट और श्रद्धालुओं से भरी बस में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम देने वाले 5 से 6 लोगो में क्रमशः राजेश चौधरी, हृदेश यादव, विक्की चौधरी, मकसूदन चौधरी, अजीत चौधरी निवासी सड़कहवा और अज्ञात के विरुद्ध 190, 191(2), 126(2), 115(2), 352, 351(2), 324(4) बीएनएस धाराओं मुकदमा दर्ज कर न्यायलय चालान कर दिया था। उपरोक्त मामले में वांछित अभियुक्त और घटना का मुख्य आरोपी राजन गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

3 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

4 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

4 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

4 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

5 hours ago