बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )
नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने नगर पंचायत के स्थायी कार्यालय निर्माण, लेटाघाट से लेकर रामकवल शाही स्नान घाट तक छठ घाटों का निर्माण, नगर पंचायत द्वारा संचालित गौशाला के लिए अतिरिक्त धन, बड़हलगंज दोहरीघाट पुल के दोनो तरफ लोहे की जाली, मुक्तिपथ पर शवदाह प्लेटफॉर्म व इलेक्ट्रिक शवदाह संयंत्र के अलावा 100 बेड के रैन बसेरा बनाए जाने की मांग की। उमर ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर क्षेत्र अंतर्गत जलनिकासी की काफी समस्या व्याप्त है, जिसका निराकण अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में भी उन्होंने मुख्यमंत्री से धन आवंटन का निवेदन किया। उमर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मांगों पर ध्यान देते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द जनहित में सभी विकास कार्य के लिए शासन द्वारा धन आवंटन किया जायेगा।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…