महामंडलेश्वर पवनानंद गिरी द्वारा मोदी के विजय एवं दीर्घायु के लिए अयोध्या में महायज्ञ

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)l वर्ष 2024 में मोदी सरकार की हैट्रिक के लिए 1008 महामंडलेश्वर पवनानंद गिरी द्वारा अयोध्या के सरजू तट पर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर दिल्ली के मदनगिर स्थित एपिक कैफे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस यज्ञ में एक करोड़ 51 लाख सप्तशती हवनात्मक पाठ यज्ञ एवं उतना ही चंडी महाजाप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 फरवरी से 25 फरवरी तक संपन्न होगा इसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं, और यह यज्ञ मोदी सरकार की तीसरी बार जीत और उनके दीर्घायु के लिए किया जा रहा है। जब संत से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सनातन धर्म और हिंदुत्व के प्रचार प्रसार और उसको स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके दीर्घायु होने और अगली बार सरकार बनने से ही भारत का उज्जवल भविष्य संभव हो सकेगा। इन तमाम बिंदुओं पर पत्रकारों ने पवनानंद गिरी से कई सवाल भी पूछे और इन्होंने बड़े बेहतर तरीके से सारे सवालों का जवाब भी दिया। महामंडलेश्वर पवनानंद गिरी लगातार सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं इसे स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। मानवता की सेवा ही इनका जीवन है और इन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अपना शरीर भी दान कर दिया है। इनका सबसे बड़ा सपना है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने और भारत में सनातन धर्म की स्थापना हो। जब इस बाबत संत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत हिंदू राष्ट्र बन सकता है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास ही रंग लाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित अविनाश पांडेय, अर्पित तिवारी, चंद्रपाल बैरवा, दिलीप कुमार, सनातन धर्म अनुरागी सिकंदर खान के अलावा भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

51 minutes ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

59 minutes ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

2 hours ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

2 hours ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

2 hours ago

पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज, राहुकाल और चौघड़िया

🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…

2 hours ago