देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शिक्षक संघ के तत्वाधान में राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की जयंती महावीर छपरा के शाही कंपलेक्स पर मनाया गया जिसमें महाराणा प्रताप के गौरवशाली व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता अमरेन्द्र शाही ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने से ही शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।इस अवसर विशिष्ट बीटीसी के प्रदेश संगठन मंत्री शिक्षक नेता संजय राज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने समाज में गौरव के साथ जीने का प्रेरणा दिया और विदेशी आक्रमणकारियों के सामने कभी भी अपने राष्ट्र के स्वाभिमान को नतमस्तक करने का कार्य नहीं किया।
लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाना पसंद किया पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया।महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के सूर्य थे।
इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पिपरौली राजकुमार शाही,शिक्षक रणधीर प्रताप शाही शिव प्रसाद शर्मा,आशुतोष सिंह, गजेंद्र सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान विवेक शाही,वीरभद्र सिंह, निहाल शाही,रामस्वार्थ,अमेरिका, रामजन्म,बबलू शाही आदि लोग उपस्थित रहे।
29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…
सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…
Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…
व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…
चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…