महाराणा प्रताप वतन की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक संघर्षरत रहे

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लार के विकास खण्ड सभागार में महाराणा प्रताप की 483वी जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जयंती कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास को याद किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में विश्वविख्यात है।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए आन, बान व शान कायम रखते हुए महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करने की बजाए वनों में रहना ज्यादा श्रेयस्कर समझा तथा वतन की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक संघर्षरत रहे।
मुख्यवक्ता सांसद रविन्दर कुशवाहा ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराणा प्रताप के ऐतिहासिक प्रसंगों की व्याख्या की। उन्होंने महाराणा प्रताप के उज्जवल इतिहास को सामने लाने की आवश्यकता जताते हुये महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त व उनके समाज और राष्ट्र को दिये योगदान को याद किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारी युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्श जीवन मूल्यों और नैतिक कर्तव्यों को आत्मसात करना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि
ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र के सच्चे सपूत, राष्ट्रभक्त तथा महान योद्धा थे।
उक्त कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष देवरिया अलका सिंह,भूपेन्द्र शाही,श्रीराम सिंह,सन्दीप सिंह टिंकू,भूपेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के संयोजक लार प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन विनोद बघेल ने किया।
कार्यक्रम में प्रधानसंघ अध्यक्ष आसनारायण सिंह,मुरली मिश्र,रूपेश श्रीवास्तव,अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,नंदलाल जायसवाल,जितेन्द्र सिंह,भोला सिंह,राजेश यादव,व्यासमुनि,रजनीश,विशाल,विकास,रितेश सिंह,राजेश शाह मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

संविधान दिवस पर गूंजी संविधान की गूंज

कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिलाया गया नागरिक कर्तव्यों का बोध देवरिया…

3 hours ago

नेताओं की सीटों पर छह महीने का नियम, शिक्षा और स्वास्थ्य में खाली पदों पर कब?

शिक्षकों, प्रोफेसरों और डॉक्टरों के पद खाली क्यों? क्या नेताओं की कुर्सियां जनता की जरूरतों…

4 hours ago

मदुरै के दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप? सुप्रीम कोर्ट के आदेश, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादा की अग्निपरीक्षा

उपशीर्षक: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश, मद्रास हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,…

5 hours ago

लापरवाह अफसरों पर DM मनीष बंसल का एक्शन! चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच BDO का वेतन रोकने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खुली विभागों की पोल, फैमिली आईडी से लेकर अधूरे निर्माण…

6 hours ago

सरकारी नौकरी वाला दामाद या दहेज का सौदा? समाज को आत्ममंथन की जरूरत

सरकारी नौकरी वाला दामाद चाहिए, तो दहेज की मांग पर कैसी चुप्पी?बेटी के सुरक्षित भविष्य…

6 hours ago

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

22 hours ago