अवैध गांजा तस्करी पर महराजगंज पुलिस का करारा प्रहार

स्विफ्ट डिजायर कार से 3.870 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फरेंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बनकटी मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार सवार तीनों व्यक्तियों के पास से अलग-अलग मात्रा में गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फागू पुत्र श्याम बहादुर चौधरी, निवासी फैजपुर गौरा बाजार, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 25 वर्ष, विशाल पाण्डेय पुत्र हरीश पाण्डेय, निवासी बनकटवा उत्तरी, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 23 वर्ष तथा श्यामसुन्दर पुत्र शिवकरन यादव, निवासी गुजरौलिया ग्रांट, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार U P 80– CK 1630 भी जब्त की गई है।
इस संबंध में थाना फरेंदा महराजगंज पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने स्पष्ट कहा कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और आमजन में पुलिस की सक्रियता को लेकर विश्वास बढ़ा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

2 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

2 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

2 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

3 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

3 hours ago