महाराजगंज: पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में शुक्रवार तड़के एक 16 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहा की है।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झनझनपुर चौराहा निवासी 16 वर्षीय राज शर्मा पुत्र गुड्डू शर्मा का शव झनझनपुर-बागापार मुख्य मार्ग के उत्तर दिशा में एक पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ये भी पढ़े – Tamil Nadu News: चेन्नई में पारिवारिक आत्महत्या का प्रयास, पिता और बेटे की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस को मौके से मृतक का मोबाइल फोन और सफेद रंग की चप्पल बरामद हुई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहने हुए था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सभी पहलुओं से जांच

पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक राज शर्मा मूल रूप से चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महेशपुर के निवासी थे। वर्ष 2009 में परिवार झनझनपुर चौराहे पर जमीन खरीदकर बस गया था। परिवार घर पर ही फर्नीचर का कार्य कर जीविकोपार्जन करता है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिता गुड्डू शर्मा, माता शीला देवी, बड़ा भाई करन और छोटा भाई अंश का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

1 hour ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

3 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

10 hours ago