भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं हनुमान।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्र अवतार और कलयुग का साक्षात् देवता माना जाता है। संकटमोचन की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते है। उक्त बातें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कनौजिया ने मंगलवार को नगर तिराहे पर महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में पूजा अर्चन करने के उपरांत कही।उन्होंने लोगों को अपने हाथो से प्रसाद भी वितरित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि भक्तों के लिए अपने भगवान को याद करने और उनकी आराधना करने के लिए वैसे तो हर दिन ही समान होता है किंतु सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित किए गए हैं ।कहते हैं कि दिन विशेष पर उन भगवान का पूजन अर्चन करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। राजीव द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि मंगलवार का दिन भगवान राम के परमभक्त और पवन पुत्र बजरंगबली का दिन माना जाता है।इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है और उत्तम फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि बजरंगबली की जो भी भक्त मंगलवार को उपासना करता है तो उसके सारे कष्ट हनुमान हर लेते हैं।
इस अवसर विजय पांडेय, गुड्डू तिवारी, राम नारायण निगम, सृष्टि निगम, संजीव शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदीप गौड़, भारतेंदु मणि त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…