मदरसा के मौलाना ने हिफ्ज के छात्र से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसा में पढ़ने वाले हिफ्ज के छात्र से maulana ने पहले अश्लील हरकत किया। फिर जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म। छात्र ने रोते हुए घर पहुंच कर परिजनों को घटना बताई। हतप्रभ पिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे में 14 वर्षीय छात्र हिफ्ज की पढ़ाई करता है। तीन माह पहले मदरसे के आरोपी मौलाना आफताब आलम ने छात्र को सेवा के लिए रात में कमरे में बुलाया और उससे घिनौने हरकत करने की कोशिश की। छात्र ने विरोध किया तो उसने डांटकर सुला दिया। इसके बाद पुन: आरोपी मौलाना ने 17 फरवरी को एक बार फिर से बच्चे को रात में 10: 30 बजे के आसपास कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील व घिनौनी हरकत करते हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बच्चा चिल्लाया तो उसने डांटकर चुप करा दिया। छात्र किसी तरह मदरसे से भागकर घर पहुंचा। इसके बाद रोते हुए उसने अपनी मां और पिता को मौलाना की करतूतें बताई।
इसे सुनकर बच्चे के अभिभावकों के होश उड़ गए परिजनों ने आरोपी मौलाना की शिकायत प्रधानाध्यापक से किया तो आरोपी मौलाना और उसके एक साथी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक सदर अजीत चौहान ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली क्षेत्र के मदरसे के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने रविवार की देर रात में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

6 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

7 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

7 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

7 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

7 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

7 hours ago