📰 कम ऊंचाई पुल निर्माण प्रकरण : जनता की शिकायत पर पहुंचे उप जिलाधिकारी भाटपार रानी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
मुख्य संपर्क मार्ग पर बन रहे कम ऊंचाई पुल के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय जनता में असंतोष बढ़ने पर प्रशासन हरकत में आ गया। पत्रकार बृजेश मिश्र एवं ग्राम प्रधान विद्या सागर गौड़ द्वारा इस प्रकरण की जानकारी स्थानीय सांसद रामाशंकर विद्यार्थी, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी तथा उप जिलाधिकारी भाटपार रानी को मांग पत्र के माध्यम से दी गई। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सोहनपुर–बनकटा मार्ग से जुड़े पुलिया निर्माण विवाद के समाधान हेतु उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने जनता के समक्ष 5.5 मीटर चौड़ी पास-वे सड़क का नक्शा प्रस्तुत किया। यह सड़क भारी वाहनों के आवागमन हेतु प्रस्तावित की गई है, जिससे बनकटा मार्ग तक यातायात सुगम रहेगा। वहीं अंडरपास को हल्के वाहनों के उपयोग के लिए रखा जाएगा।

जनता की मांग पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने अपने हस्ताक्षर सहित नक्शे की प्रति धरना कर्ताओं एवं स्थानीय प्रतिनिधियों को सौंपी। इससे क्षेत्रीय जनता की आशंकाओं का समाधान हुआ और विवाद का शांतिपूर्ण अंत निकला।

धरना स्थल पर पत्रकार बृजेश मिश्र, ग्राम प्रधान विद्या सागर गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव, भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा, एम. सिंह, समाजसेवी बादल सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट रवि प्रकाश कुशवाहा, लखन लाल मिश्र, सुदामा यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

धरना के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया, किंतु जनता ने संयम और एकजुटता का परिचय देते हुए शांति बनाए रखी।

धरना से जनता को मिले प्रमुख लाभ

  1. जनता की आशंकाओं का समाधान करते हुए निर्माण कंपनी ने पारदर्शी रूप से नक्शा प्रस्तुत किया।
  2. क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में जागरूकता और आत्मबल बढ़ा।
  3. प्रशासनिक स्तर पर यह स्पष्ट संदेश गया कि जनहित में उठाई गई आवाज़ पर किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
  4. इसे भी पढ़ें –बिहार की जनता को अबकी बार चुनाव में जागरूक होना होगा तभी, बिहार के साथ न्याय होगा
  5. इसे भी पढ़ें –बिहार की जनता को अबकी बार चुनाव में जागरूक होना होगा तभी, बिहार के साथ न्याय होगा
rkpnews@desk

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

47 minutes ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

49 minutes ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

3 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

3 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

3 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

3 hours ago