छात्रों द्वारा तैयार किया गया लो कास्ट इनक्यूबेटर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के कोटवा कृषि महाविद्यालय में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा कम लागत का एक इनक्यूबेटर तैयार किया गया है, जिससे मुर्गी व बत्तख के अंडे रख कर चूजे तैयार किए जाएंगे I यह आविष्कार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह एवं डाo संदीप कुमार पांडेय , सहायक प्राध्यापक कृषि अभियांत्रिकी के मार्गदर्शन में इस इनक्यूबेटर को बनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र में पहले से ही इनक्यूबेटर की मदद से चूजे तैयार किए जा रहे I छात्रों के इस नवाचार से चूज़ों के उत्पादन में वृद्धि होगी I इस इनक्यूबेटर को तृतीय वर्ष के छात्र अनुराग कुशवाहा, शिवम पाल, आशीष राव,अंकित सिंह, आशुतोष यादव और अभिषेक कुमार गुप्ता द्वारा इनक्यूबेटर(अंडे सेने की मशीन) को बनाया गया। जिससे की किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। भविष्य में यह स्वरोजगार के अवसर के रूप में कार्य करेगा । इनक्यूबेटर से तैयार चूज़ों को कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा के आसपास के किसानों को वितरित किया जाएगा I इसकी जानकारी कृषि महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ रेनू गंगवार ने दी I

rkpnews@desk

Recent Posts

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

4 minutes ago

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: पीरागढ़ी में कार से मिलीं 3 लाशें, पाखंडी बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…

7 minutes ago

बाबा भोलेनाथ की आराधना से कैसे दूर होते हैं जीवन के कष्ट

महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…

9 minutes ago

British Vogue कवर पर भारतीय सुंदरता का नया अध्याय

ब्रिटिश Vogue में छाईं भविता मांडवा: डस्की स्किन टोन के साथ भारतीय सुंदरता का नया…

10 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: जन्म से तय होती है जाति, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि…

11 minutes ago

शादी समारोह में विवाद बना हत्या की वजह, STF ने सिपाही को दबोचा

प्रयागराज नैनी हत्या मामला: मऊ पुलिस का सिपाही सुनील कनौजिया गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई…

1 hour ago