अक्षय तृतीया को हुआ था भगवान परशुराम जी का जन्म -आचार्य अजय शुक्ल

10 मई को अक्षय तृतीया का पवित्र पर्व

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व अक्षय तृतीया इस वर्ष 10 मई को मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था।उक्त बातें बताते हुए जयराम ब्रम्ह धाम के आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जन्म सतयुग व त्रेता युग का संधिकाल माना जाता है।यह त्योहार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष इस पर्व का शुभ मुहूर्त 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 11 मई को 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। पूजा अर्चना का समय सुबह 5 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।अक्षय का अर्थ है कभी कम न होना,इस प्रकार यह माना जाता है कि इस त्योहार पर स्वर्ण खरीदने से अनंत धन की प्राप्ति होती है। इस दिन आप किसी भी देवी या देवता का पूजा अर्चना कर सकते है लेकिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी जी,गणेश जी व कुबेर देव के पूजा का विशेष महत्व होता है। पूजा के समय गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कर गुलाब का फूल मां लक्ष्मी जी को अर्पित करना सबसे अधिक शुभ फल देने वाला होता है।इसी दिन बाबा केदारनाथ के बंद कपाट भी खोले जाते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

37 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

37 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

2 hours ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

2 hours ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

2 hours ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

2 hours ago