संतान की लंबी उम्र और सुख सौभाग्य का पर्व है, जीवित्पुत्रिका व्रत-आचार्य अजय शुक्ल

सात अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत का है, सर्वोत्तम समय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर व्रत करने वाली महिलाओं में संशय की स्थिति बनी हुई है।कुछ आचार्य 6 अक्टूबर को मनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन तिथियों के हिसाब से इस बार सात अक्टूबर को ही इस व्रत को रखना सर्वोत्तम होगा।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि सप्तमी युक्त अष्टमी तिथि को यह व्रत नही किया जाता है।इस बार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 7 अक्टूबर को पड़ रही है। निर्णय संग्रह के अनुसार भी जब एक तिथि दो उदया तिथि में पड़ रही हो तो दूसरे दिन की तिथि ही वह तिथि मानी जाती है।अतः 6 अक्टूबर को नहाय खाय के अर्धरात्रि के पश्चात अपने परंपरा के अनुसार चील,सियार व पितरों को प्रसाद अर्पण कर रात्रि तीन बजे तक चाहे तो कुछ अल्पाहार लेकर 7 अक्टूबर को निर्जला व्रत रखें।अगले दिन आठ अक्टूबर को सूर्योदय के बाद गो दुग्ध से पारण कर व्रत अनुष्ठान को संपन्न करें।
आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि यह व्रत पुत्र व संतान के लम्बी उम्र , सुखी व सौभाग्यशाली होने का पर्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह व्रत महाभारत के युद्ध में अपने पिता के मृत्यु के बाद नाराज अश्वत्थामा के हृदय में प्रतिशोध की ज्वाला धधक रही थी।एक दिन वह पांडवों के शिविर में घुसकर उसमे सो रहे पांच लोगों को पांडव समझकर मार डाला।जबकि वह सभी द्रौपदी की पांच संताने थीं।फिर अर्जुन ने उसे बन्दी बनाकर उसके पास से दिव्य मणि छीन लिया।इसके बाद अश्वत्थामा ने बदला लेने के लिए अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु को गर्भ में ही नष्ट कर दिया।ऐसे में भगवान श्री कृष्ण ने अपने सभी पुण्यों का फल उत्तरा की अजन्मी संतान को देकर उसे गर्भ में पुनः जीवित कर दिया।गर्भ में जीवित होने के कारण उस बच्चे का नाम जीवित्पुत्रिका पड़ा।तभी से संतान के दीर्घायु होने व मंगल के लिए यह व्रत किया जाने लगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

1 day ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

1 day ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

3 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

3 days ago

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की जवाबी एयरस्ट्राइक, ISKP ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

काबुल/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों…

3 days ago

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

3 days ago