कार्यकर्ताओ के सहयोग से पार्टी को और मजबूत करने का काम करूंगा-भूपेंद्र सिंह

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का स्वागत विधानसभा सलेमपुर के मुसैला,भरथुआ,पुरैना,
मनिहारी,महदहा,सलेमपुर,नवलपुर,पडरी गजराज,कुंडौली,लार डाकबंगला एवं लार ब्लाक सभागार में किया गया | स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन और बलबीर सिंह दादा के नेतृत्व में फूलों और गुलदस्तों से जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यावाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता आज उत्साहित है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है,उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्यकर्ताओ के सहयोग से पार्टी को और मजबूत करने का काम करूंगा।
आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के सामने कोई टिकने वाला नहीं है। भाजपा राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर लगातार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने जो नौ साल गरीब कल्याण की योजनाओं को चलाया उसको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और पार्टी को इसका पूरा फायदा मिलेगा।
स्वागत करने वालो में कन्हैया लाल जायसवाल,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,रविशंकर मिश्र,अजय दूबे वत्स,जटाशंकर दूबे,अभय तिवारी,बिट्टू चौहान ,पिंटू सिंह,राकेश दूबे,लल्लन सिंह,रविन्द्र श्रीवास्तव,अशोक तिवारी,अनिल ठाकुर,अनूप उपाध्याय, संदीप सिंह विशेन,मनमोहन सिंह,बृजेश दूबे, ईश्वरशरण सिंह,सुनील यादव स्नेही,विनोद राठौड़,रवि कुशवाहा,अवधेश मद्देशिया, अमित उपाध्याय,अमित सिंह ,नागेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

53 minutes ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

1 hour ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

1 hour ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

1 hour ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

1 hour ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

2 hours ago