February 22, 2026

राष्ट्र की परम्परा

निष्पक्ष खबर, सशक्त विचार

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में लोक अदालत

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्याम मोहन जायसवाल ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि, 11 फरवरी 2023 को दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना व बाह्य न्यायालय कसया कुशीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समस्त प्रकार के शमनीय, अपराधिक मामले, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित वाद, राजस्व वाद, आर्बिट्रेशन से संबंधित वाद, पारिवारिक वाद, मोटर चलानी, टेलीफोन बिल से संबंधित वाद आदि का निस्तारण किया जाएगा। अतः समस्त जनमानस व अधिवक्ता गण से अनुरोध है कि इस लोक अदालत में अपने-अपने वाद अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित कराएं एवं लोक अदालत को सफल बनाएं।