युवती की मौत के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गत दिनों संदिग्ध हालात में हुई एक युवती की मौत के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसके साथ सियासत भी तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली कांग्रेस नेता ने कहा कि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं जबकि पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है परिजनों ने दावा किया कि युवती का शव घर के सामने एक पेड़ से लटका मिला उसके हाथ पीछे बंधे थे उन्होंने सवाल उठाया कि जब हाथ बंधे थे तो यह आत्महत्या कैसे हो सकती है परिवार न्याय की मांग कर रहा है लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या साबित करने में जुटी है सरकार पर निशाना हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कांग्रेस नेता अजय राय ने इस घटना को लेकर योगी सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस हत्या के मामलों को आत्महत्या बताने में लगी है उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए उन्होंने बताया कि यह घटना गांव के चौकीदार के घर हुई जो 14 साल से पुलिस के साथ काम कर रहा था बावजूद इसके स्थानीय पुलिस चौकीदार के परिवार को न्याय नहीं दिला रही भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा खतरे में राय ने कहा कि योगी सरकार में बेटियों की सुरक्षा खतरे में है न केवल अपराध बढ़ रहे हैं बल्कि पीड़ितों को न्याय भी नहीं मिल रहा उन्होंने कहा कि यदि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है तो भाजपा सरकार की विदाई जरूरी है

Karan Pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

3 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

3 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

3 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

3 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

3 hours ago