Categories: Uncategorized

कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से ले लिया लोन

लीगल नोटिस आने पर व्यक्ति हुआ अचेत

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। यूं तो नटवरलाल के कहानी आप सुने होंगे जिसने बड़े-बड़े लोगों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किसी भी प्रॉपर्टी को इधर से उधर करने में महारत हासिल थी। आज उससे भी एक कदम आगे का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार अड्डा बाजार परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहपुर कला में एक व्यक्ति ने तसव्वर नाम के एक युवक का फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक कंबाइन हार्वेस्टर मशीन महिंद्रा फाइनेंस से 29 दिसंबर 2021 को फाइनेंस करा लिया, जिसकी प्रथम किश्त 10 जनवरी 2022 को थी सब कुछ ठीक चलता रहा ।अचानक जब किश्त नहीं जमा की गई तो तसव्वर के यहां 15 मार्च 2025 को एक लीगल नोटिस आई जिसमे चार लाख से अधिक का अपने नाम से लोन देख कर तसव्वर और परिवार वालों के पैर की नीचे से मिट्टी खिसक गई। तथा वह इस कार्य से आहत होकर अचेत हो गया। तसव्वर न किसी को अपना आधार कार्ड, पैन दिया और न ही कहीं कोई हस्ताक्षर किया ऐसी स्थिति में फर्जीवाड़ा के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल तथा स्थानीय नौतनवां थाने में तहरीर देकर तसव्वर ने न्याय की गुहार लगाई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

19 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

19 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

19 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

20 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago