एमएसएमई दिवस पर विकास भवन में ऋण वितरण शिविर का आयोजन

जनपद के 05 उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 40लाख रुपए का ऋण व कारीगरों में टूलकिट वितरित ।

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर 27 जून को विकास भवन में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा जनपद के 05 उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 40 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त 05 बढ़ई कारीगरों को टूलकिट भी दिया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ प्रदेश व देश के विकास में साझीदार बन सकें। जिला प्रशासन का भी प्रयास है कि जनपद के युवाओं व उद्यमियों को सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसी क्रम में आज ऋण व टूलकिट वितरण का कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन राकेश कुमार पांडेय ने ऋण व टूल किट प्राप्त करने वाले उद्यमियों को बधाई देते हुए, उनके सफल व्यवसाय हेतु शुभकामना दिया।
उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने जिलाधिकारी उपायुक्त एनआरएलएम और उपस्थित उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला उद्योग केंद्र जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में व्यवसायिक परिदृश्य को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है और इसी का परिणाम है कि जनपद में व्यापक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने ऋण व टूल किट लाभार्थियों के भी सफल व्यवसाय की कामना व्यक्त की।
इस अवसर पर ओडीओपी योजना के तहत लकड़ी फर्नीचर हेतु कमलेश कुमार और फूलचंद को लकड़ी फर्नीचर उद्योग हेतु 05-05 लाख का डेमो चेक दिया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत देवीलाल और संदीप कुमार को जबकि अभयानंद श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत क्रमश बैग निर्माण, घानी तेल उद्योग और इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल उद्योग हेतु 10-10 लाख का ऋण प्रदान किया गया।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा 17.50 हजार करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त 11 उत्पादों को प्राप्त जीआई टैग प्रमाण पत्र का वितरण भी उनके द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू ट्यूब के माध्यम से विकास भवन में किया गया, जिसको सभी उपस्थित लोगों ने देखा।
इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश कुमार जायसवाल सहित उद्योग केंद्र के कर्मी व लाभार्थी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

4 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

4 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

7 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

9 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

9 hours ago