आईआईटी बीएचयू बनारस की टीम ने जांच शुरू की
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जलालाबाद कोलाघाट पुल पर बने रामगंगा नदी के पुल का बुधवार को लोड टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। जिसके लिए आईआईटी बीएचयू वाराणसी से आये स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग राघवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि हमको केवल पुल के कुओं की जाँच के आदेश मिले है। जिनका हम कुओं की करीब 6 मीटर खुदाई कर जाँच करेंगे जिसका हमने निरीक्षण करने के बाद काम शुरू कर दिया है। बुधवार को जांच टीम के कई इंजीनियर बड़ी-बड़ी तीन जेसीबी मशीन लोड टेस्टिंग के लिए एक भारी ट्रक जैसा वहान लेकर वहां पहुंचे और कुओं के पास की खुदाई शुरू की है। इसकी खबर लगते ही रामगंगा पुल को चालू करवाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता, कमलेश यादव, सूरजपाल यादव जिला पंचायत सदस्य, रामदास राठौर, रामकुमार राठौर, पार्थ सिंह सहित भारी संख्या में मीडिया के लोग पहुंच गए। क्षेत्र की जनता ने उम्मीद जताई कि लोड टेस्टिंग के बाद पुल से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
🗓️ 18 फ़रवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ 18 फ़रवरी का दिन भारतीय और विश्व इतिहास…
📌 पंचांग 18 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया और चंद्रबल आज का…
✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…