विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से नगर विकास विभाग, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम व नगर विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इस अवसर पर जनपद कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, जनप्रतिनिधिगण व पी0 एम0 आवास योजना से लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।इस अवसर पर विधायक पडरौना ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की चिंता हर वर्ग की तरफ है, व्यापारी, महिला, युवा, आदि के लिए सरकार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाएं सशक्तिकृत हों, मजबूत बनें। उन्होंने कहा कि नगर सृजन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ साथ तमाम अन्य योजनाओं के माध्यम से आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्वच्छता तथा कर्मचारियों के हित में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ-साथ नगर निकायों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं भी दिया।इससे पहले विधायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में रीना देवी, मुन्नी निशा, सच्चिदानंद, ताहिर, व सीमा देवी को पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत चाभी दी गई और उपस्थित वेंडर्स को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक डूडा/ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पाण्डेय, उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा वेद प्रकाश यादव, जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

4 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

4 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

6 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

7 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

8 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

15 hours ago