मुख्यमंत्री के कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से संवाद का सजीव प्रसारण जिले में देखा गया

डीएम ने इस योजना की 24 लाभार्थीयों को उपहार स्वरूप मिठाई भेंट कर रक्षा बन्धन की बधाई एवं आशीर्वाद दिया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं के साथ संवाद एवं योजना के लाभार्थियों को प्रतीक चेक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं योजना के लाभार्थियों एवं अभिभावको ने देखा और सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं एव आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान एवं स्वास्थ्य को उन्नत एवं समृद्धिशाली बनाने की दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत हैl जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के ग्रामीण इलाकों एवं सुदुर क्षेत्रों में भी रहने वाली बालिकाएं शिक्षित हो रही हैं उनके यूनिफार्म, कापी-किताब सहित स्वास्थ्य सम्बंधित योजनओं के माध्यम से कई प्रकार की मुफ्त सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने योजना की लाभार्थी बेटियों से सीधा संवाद के दौरान उनके आत्मविश्वास की सराहना किया। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी की ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ’’ की सोच को प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से साकार कर रही है, आज प्रदेश में बेटे और बेटियों में किसी भी प्रकार का कोई अन्तर नही रह गया है, बल्कि बेटियां खेल-कूद, शिक्षा सहित अन्य प्रतियोगिता के क्षेत्रों में बालकों से दो कदम आगे है।
रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेटियों ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बेटियों एवं बहनों को शिक्षा, सम्मान एवं सुरक्षा देने का वचन दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा लेने तक प्रदेश सरकार द्वारा 15 हजार रू विभिन्न किश्तों में दिया जाता थाl जिसे आगामी वित्तीय वर्ष से बढ़ा कर 25 हजार रू कर दिया जाएगा।
इसी क्रम में जिलाधिकारी संदीप कुमार के अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मा0 सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी एवं ई0 सुधांशु सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’’ के 24 लाभार्थी बेटियों को रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप मिठाई एवं राखी भेट करते हुए उन्हें रक्षा बन्धन पर्व की हार्दिक बधाई, शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया। बेटियों द्वारा जिलाधिकारी की कलाई पर राखी बाधते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की गयी। जिलाधिकारी ने सभी बेटियों एवं बहनों को शिक्षा, सम्मान एवं सुरक्षा देने का वचन दिया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष भाजपा ई0 सुधांशु सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, ओ0एस0डी0 बलदाऊ जी शर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी एवं अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

T20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, वेदर और संभावित प्लेइंग 11

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें संस्करण में आज क्रिकेट जगत…

38 minutes ago

US-Iran Relations: बढ़ते तनाव के बीच बातचीत को तैयार अमेरिका, ट्रंप-खामेनेई मुलाकात के संकेत

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। US-Iran Relations: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिकी नौसेना की…

39 minutes ago

बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा: BLA के कब्जे में 7 पाकिस्तानी सैनिक, 7 दिन का अल्टीमेटम

इस्लामाबाद/क्वेटा (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक…

45 minutes ago

हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो का मौसम बना चर्चा का केंद्र

T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो के मौसम…

1 hour ago

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

2 hours ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

2 hours ago