होली के दौरान शराब तस्करी जोरों पर, लेकिन पुलिस चौकी पर लटका ताला—सीमा सुरक्षा पर सवाल

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी बिहार सीमा क्षेत्र में एक तरफ होली त्यौहार के दौरान दारू तस्करी का धंधा जोर पकड़ने का मामला निरंतर सामने आ रहा है जो कि बिहार के मैरवा थाना के पुलिस चौकी धरनी छापर एवं उत्तर प्रदेश के बिहार बार्डर सीमा क्षेत्र स्थित लार थाने सहित तमाम थाने द्वारा आए दिन बरामद हो रहे दारू एवं तस्कर इसकी खुली गवाही दे रहे हैं। वहीं पर शनिवार को दो पहर में अचानक रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी पर राष्ट्र की परम्परा अखबार पर नजर पड़ी तब ताला लटकता मिला इस संदर्भ में आन ड्यूटी तैनात सीनियर सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश दुबे से जब दूरभाष पर वार्ता की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ स्टाफ की ड्यूटी अन्यत्र लगे होने एवं कुछ स्टाफ के छुट्टी पर रहने के कारण आखिर कार चौकी पर ताला लगा पड़ा है। अब सवाल यह है कि आखिर में होली त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत दारू की तस्करी पर रोक कैसे लगेगी जब पुलिस चौकी पर ही ताला लटक रही है एवं कुर्सियां आखिरकार खाली नजर आ रही हैं। खाली कुर्सी के जरिए ताला लटकते हुए संचालित। यह पुलिस चौकी आखिर किस काम की है,,,???एक तरफ होली के त्यौहार के चलते दारू तस्करी जोरों पर है वहीं क्षेत्र में पुलिस जांच चौकी ताला बंद पड़ी है। गौरतलब है कि बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस जांच चौकी यूपी बिहार सीमा पर चेक पोस्ट पर स्थापित है जो कुर्सी खाली है।सीमा क्षेत्र में हो रहे पुलिस निगरानी की लापरवाही जो आज सामने आ रही है।यह ठीक नहीं है। अक्सर सलेमपुर मैरवा मार्ग से होने वाली तस्करी में अधिकांशतः तस्कर यूपी के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी से हो कर तस्करी कर लेते रहे हैं।हालांकि इस चौकी से कुछ दूर स्थित मैरवा थाने के धरनीछापर चेकपोस्ट पकड़ लिया जाता रहा है। बिहार में शराब बंदी से बिहार सीमा से सटे कई गांव शराब तस्करी का हब बन चुके हैं।क्षेत्र जो कि ताली मठिया,रामपुर बुजुर्ग, एकडंगा,रामकोला,बरिगहवा, पकड़ी नरहिया,सुन्दरपार,बनकटा जगदीश,बनकटा चित्रसेन,दरगेचक,हाता,बंकुल, भवानी छापर आदि गांवों में तस्कर सक्रिय हैं और रोजाना शराब की तस्करी की जा रही है।शातिर तस्कर कम उम्र के लड़कों को चंद रुपयों का लालच देकर इस धंधे में उतार रहे हैं।चर्चा है कि सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करों को कुछ राजनैतिक लोग संरक्षण देते आ रहे हैं। जिससे बड़ी खेप यूपी से चेकपोस्टों को पार कर बिहार के चेकपोस्ट पर बरामद होती रही हैं शराब एवं वाहन सहित।पिछले वर्ष को देखा जाय तो धरनी छापर चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

57 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

1 hour ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

1 hour ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

1 hour ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

2 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

4 hours ago