कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर झझवा से मुखबिर की सूचना पर 200 एम एल की 31 अवैध देशी शराब बरामद कर, शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस 6 फरवरी को सायं शहरोज मोड़ पर गश्त पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झझवा मुहम्मदपुर में एक व्यक्ति एक झोपड़ी में अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने रात 8.40 शराब बेच रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 200 एम एल का 31 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम राम प्रवेश चौहान निवासी ग्राम मुहम्मदपुर झझवा बताया। शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…