आवारा छोटा जानवर से टकराने के बाद लाइनमैन हुआ घायल

बाराबंकी-(राष्ट्र की परम्परा)
मामला तहसील रामनगर क्षेत्र अंतर्गत थाना रामनगर चौकी महादेव चौराहा का हैं, जहां पर सूरतगंज महादेव मार्ग पर आ रहे सूरतगंज से लाइनमैन की आवारा पशु से टक्कर हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार की यह लाइनमैन हैं।
वह सूरतगंज से रामनगर टाउन में रात्रि के समय करीब 8 से 9 के बीच ड्यूटी पर जा रहा था कि अचानक लिधौरा चौराहा पर आवारा छोटा जानवर के आ जाने से बाइक सवार लाइनमैन की टक्कर हो गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुला करके इलाज के लिए उसे सी एच सी रामनगर भिजवाए, इस मामले की जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया तो थानाध्यक्ष ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा, वहीं दूसरी ओर जब इस विषय में जानकारी लेने के लिए चौकी प्रभारी महादेव को फोन लगाया गया तो उनके द्वारा केवल यह स्पष्ट किया गया कि, हां एक्सीडेंट हुआ है परंतु कैसे हुआ और घायल व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उनके द्वारा जवाब दिया गया कि आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है ज्यादा कुछ नहीं बता पाएंगे। जिससे यह प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं पुलिस अपने कार्य शैली में खरी नहीं उतर रही है। जहां एक तरफ जिले की कमान संभाले पुलिस अधीक्षक सराहनीय कार्यों को अंजाम दे रहे हैं, वहीं कुछ थाना अध्यक्षों व चौकी इंचार्जों की बदौलत उनके अरमानों पर पानी फेरा जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

9 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

10 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

10 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

11 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

11 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

11 hours ago