बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।।स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवानिया के एक युवक लाइनमैन का करंट लगने से वाराणसी में दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मां सकीना बेगम पिता मुन्ना शेख समेत भाई बहन का रो रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र के मेंदीपट्टी टोला बेलवानिया गांव निवासी 21 वर्षीय सरफराज शेख पुत्र अशफाक उर्फ मुन्ना शेख तीन भाइयों में सबसे छोटा था।जो बिजली विभाग में लाइनमैन (बिजलीकर्मी) का काम करता था।मंगलवार देर शाम वाराणसी के कैट थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में वह अपने चचेरे भाई के साथ 11हजार वोल्ट पर शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर चढ़कर कनेक्शन कर रहा था।इसी दौरान अचानक करंट आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।करंट लगने से नीचे गिरे युवक को लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा दिया।मृतक का भाई सैफ ने बताया कि पुलिस लाइन में हम लोग काम कर रहे थे।जहां करंट लगने से सरफराज झुलस गया और नीचे गिरा।और उसकी मौत हो गई।मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों ने घटना की जांच पड़ताल किया।
सरफराज शेख तीन भाइयों में सबसे छोटा था।एक भाई खुशबुद्दीन भारतीय सेना में तैनात है,जबकि दूसरा भाई सरफुद्दीन विदेश में नौकरी करता है।एक बहन सादिया एवं मां सकीना बेगम गृहणी तो पिता कृषिकार्य करते है।परिवार में किसी भाई बहन की अभी शादी नहीं हुई है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही सरफराज की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है।
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…