Categories: लेख

ज़िंदगी एक किताब

जिंदगी एक किताब की तरह है
कुछ पन्ने बेरुखे हैं, कुछ खुश हैं,
और कुछ पन्ने रोमांचक भी हैं,
लेकिन अगर हम पेज नहीं पलटेंगे
तो हमें कैसे पता चल पायेगा कि
अगले पन्ने में हमारे लिए क्या है।

ईश्वर की कृपा यह नहीं है कि
जीवन में कभी दुःख ही न आए,
दुःख में भी हम दुखी न हों और
वो घड़ी कब आकर चली जाए,
हमें यह पता ही नहीं चल पाये,
ईश्वर की कृपा जब मिल जाये।

रिश्ता कभी भी हमारी तहज़ीब,
हमारी सुंदरता, आयु या हमारे
व्यक्तित्व पर निर्भर नही करता है,
रिश्ता हमारी सच्चाई, ईमानदारी,
हमारे द्वारा दिये गये समय व हमारे
द्वारा दिए सम्मान पर निर्भर करता है।

जीवन मे दो व्यक्ति जीवन
को नई दिशायें दे जाते हैं,
एक वो जो मौका देते है व
दुसरे वो जो धोखा देते हैं।

एक दिशा सकारात्मक होती है,
तो दूसरी नकारात्मक होती है ।
अपनों पर उतना विश्वास रखना
जितना दवाओं पर हम रखते हैं,
अपने बेशक थोड़े कड़वे होते हैं,
पर दवा जैसे फ़ायदे वाले होते हैं।

मानव काया जिसने पाया
प्राणियों में श्रेष्ठ होता है,
फिर भी जीवन क्षणभंगुर,
मृत्युभय सदा ही होता है।

प्रभु की माया में रमना,
उसको क्या समझना है,
वही एक सत्य होता है,
उसके दर्शन अति दुर्लभ हैं।

नश्वर काया में अग्नि, हवा,
सब कीचड़ पानी माटी हैं,
आदित्य देखा है सारी दुनिया
यह सब धोखे की ही टट्टी है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Karan Pandey

Recent Posts

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

20 minutes ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

24 minutes ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

54 minutes ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

1 hour ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

1 hour ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

2 hours ago