हथिनी सरवाॅ जर्जर मार्ग बनवाने हेतु मंत्री को पत्रक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )l जनपद के हथिनी से सरवाॅ तक 3.5 किलोमीटर अत्यंत जर्जर पिच रोड को बनवाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण मंत्री व मऊ जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में भाजपा नेता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व किसान नेता राकेश सिंह ने पत्रक लेकर इस महत्वपूर्ण मार्ग को बनवाने हेतु धन आवंटन करने की मांग किया है। यह लोक निर्माण विभाग की 07 मीटर चौड़ी सड़क है इस मार्ग पर प्रतिदिन बलिया जनपद के दो दर्जन गांव तथा रतनपुरा ब्लाक के तीन दर्जन गांव और कोपागंज ब्लाक के 06 गांवों तथा परदहाॅ ब्लॉक के दो दर्जन गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। इस महत्वपूर्ण सड़क को बनवाने हेतु कई बार मुख्य अभियन्ता द्वारा प्रस्ताव भेजा जा चुका है लेकिन इस सड़क को बनवाने हेतु धन का आवंटन नहीं होने से यह सड़क जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। इस मार्ग पर वाहन से चलना एक मुश्किल कार्य है।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि इस मार्ग को तत्काल जनहित में बनवाया जाना बहुत ही आवश्यक है। इस पत्रक के माध्यम से मखना निवासी स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजय तिवारी ने जनहित में इस सड़क को तत्काल बनाये जाने की मांग किया है। इस सड़क के बन जाने से उपरोक्त गावों के लोगों का आना जाना सुगम हो पाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 minutes ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

53 minutes ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

3 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

3 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

3 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

5 hours ago