तहसील महसी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार महिलाओं के हित संरक्षण हेतु महिला कानून विषय पर 12 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आयोजित होने वाले विधिक जागरूकता अभियान अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि की अध्यक्षता में तहसील सभागार महसी में द्वितीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपजिलाधिकारी महसी केशव कुमार मौर्या, तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव, तहसीलदार पीयूष कुमार श्रीवास्तव, रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. पारितोष तिवारी व पैनल अधिवक्ता माधुरीलता मिश्रा व अन्य महिलाएं, छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
शिविर को सम्बोधित करते हुए सचिव शिरोमणि ने उपस्थित महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाएं जो न्यायालय एवं तहसील में अपने मुकदमें की पैरवी करने में असमर्थ हैं और संसाधनों से वकील का खर्च नहीं उठा सकती हैं उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है।
शिविर के दौरान प्राधिकरण के सचिव द्वारा निःशुल्क वकील की सुविधा प्राप्त करने हेतु अपनायी जाने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
एसडीएम ने केशव कुमार मौर्या ने राष्ट्रीय महिला आयोग के अधिकार क्षेत्र एवं कार्यों तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक, शिक्षा , नारी सुरक्षा एवं सम्मान, पुलिस हेल्प लाइन, शिक्षा एवं कौशल उन्नयन हेतु संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। डॉ. पारितोष तिवारी द्वारा सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों, इलाज एवं बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। तहसीलदार महसी पीयूष श्रीवास्त द्वारा राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एंव कार्यक्रमों के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। रिसोर्स पर्सन माधुरीलता मिश्रा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके हितों के संरक्षण व संवर्धन हेतु बनाएं कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

44 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

52 minutes ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

59 minutes ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

11 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

11 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago