निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेने वाले सुविधा केन्द्रों के विरूद्ध होगी नियमानुसार विधिक कार्यवाही

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहज जन सेवा केन्द्रो द्वारा श्रमिकों को उनके हितलाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु निर्धारित शुल्क न लेकर अत्यधिक धनराशि रजिस्ट्रेशन हेतु ली जा रही है जिस हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना है। शासन द्वारा श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण अंशदान एवं योजनाओं हेतु जारी किये गये निर्धारित शुल्क के अनुसार पंजीयन नवीनीकरण व योजनाओं के आवेदन पत्र ऑनलाइन कराने का शुल्क प्राप्त कराने का निर्देश प्राप्त है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवरिया तथा प्रबन्धक सहज जन सेवा केन्द्र देवरिया को निर्देशित किया है कि ऐसे सहज जन सेवा केन्द्र, कामन सर्विस सेण्टर ई-डिस्ट्रिक्ट सुविधा केन्द्रों जो निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि ले रहे हैं का नियमित जाँच कर आख्या प्रस्तुत करें। निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि प्राप्त करने वाले सुविधा केन्द्रों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
श्रमिक पंजीयन यूजर चार्ज का अंश जनसेवा केंद्रों/लोकवाणी केंद्रों/सुविधा केंद्रों/ई सुविधा केंद्रों के लिए 15 रूपये, csc egov जन सुविधा केंद्रों के लिए 15 रूपये, पेमेंट गेटवे का अंश क्रेडिट कार्ड 01 रुपए, डेबिट कार्ड 75 पैसे, नेट बैंकिंग 05 रूपये, कैश कार्ड के लिए 10 रूपये निर्धारित है।
इसी प्रकार श्रमिक अंशदान यूजर चार्ज का अंश जनसेवा केंद्रों/लोकवाणी केंद्रों/सुविधा केंद्रों/ई सुविधा केंद्रों के लिए 15 रूपये, csc egov जन सुविधा केंद्रों के लिए 05 रूपये, पेमेंट गेटवे का अंश क्रेडिट कार्ड 50 पैसा, डेबिट कार्ड 40 पैसे, नेट बैंकिंग 05 रूपये, कैश कार्ड के लिए 10 रूपये निर्धारित है। योजनाओं हेतु आवेदन अंशदान यूजर चार्ज का अंश जनसेवा केंद्रों/लोकवाणी केंद्रों/सुविधा केंद्रों/ई सुविधा केंद्रों के लिए 15 रूपये, csc egov जन सुविधा केंद्रों के लिए 05 रूपये, पेमेंट गेटवे का अंश क्रेडिट कार्ड के लिए शून्य, डेबिट कार्ड के लिए शून्य, नेट बैंकिंग 05 रूपये, कैश कार्ड के लिए 10 रूपये निर्धारित है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

8 seconds ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

16 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

2 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

3 hours ago

बलिया में 20 CHC पर 24×7 इमरजेंसी सेवा शुरू, अब 54 तरह की जांच और बेहतर इलाज की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…

3 hours ago