उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रवींद्र नगर धूस कुशीनगर में सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एलईडी बल्ब बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत 32 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल हैं।इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को सुझाव भी दिए, उन्होंने बताया कि समूह के साथ जुड़े ताकि आपके द्वारा बनाए गए उत्पादों को सरकारी विभागों, विद्यालयों में मांग के सापेक्ष खपाया जाएगा, जिससे आपके उत्पादों को बाजार मिल सके। इस क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित उत्पादों को निश्चित बाजार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान आधुनिक युग में मोबाइल/ इंटरनेट के माध्यम से भी कई सारी चीजें सीखने को मिल जाती है। उन्होनें कहा कि वर्तमान युग मे ऐसी कोई चीज नहीं है जो ऑनलाइन ना सीखी जा सके। किसी प्रकार के शंका समाधान हेतु इंटरनेट की भी मदद ली जा सकती है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा उत्पादों को बाजार में खपाने हेतु प्रोत्साहित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

5 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

6 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

6 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

6 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

6 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

7 hours ago