लीग टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन


बलिया( राष्ट्र की परम्परा) बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल के मैदान पर 22वीं जिला लीग टेनिस बाल प्रतियोगिता की शुरुआत गुरूवार को देर शाम हुई। इसके पूर्व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दानिस आजाद अंसारी माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।छात्राओं ने मुख्य अतिथि को बैच लगाया।छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सबको मुग्ध कर दिया।बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दानिस आजाद अंसारी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार व खेल के आयोजक प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट खेलो इंडिया ,यंग इंडिया को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।तत्पश्चात राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का आगाज किया।उद्घाटन मैच एपेक्स स्कूल,बभनौली व एनसीपीए ,बेल्थरारोड की टीमों के बीच खेला गया।देर शाम तक चले मुकाबले में 6 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर एपेक्स स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41रन बनाकर सिमट गई।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीपीए ,बेल्थरारोड की टीम ने 3.2ओवर में 1विकेट के नुकसान पर प्रतिद्वंद्वी टीम को परास्त कर 9विकेट से जीत दर्ज की।प्रबंधक इंजी.धनन्जय उपाध्याय व आयोजन अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अतिथि को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित भी किया।इस मौके पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चन्द्र उपाध्याय,टेनिस बाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बदरुदुजा जाफरी, सचिव असलम वारसी,शशिमोहन पांडेय,नरेंद्र प्रताप सिंह,अर्जुन द्विवेदी ,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल आदि मौजूद रहे।संचालन रविप्रकाश पांडेय ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

5 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

7 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

8 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago