
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन बैंक शाखा बाबागंज की कार्यशैली पर मिल रहे शिकायत
पर एलडीएम ने बैंक का निरीक्षण किया। मौके पर एलडीएम जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने स्थानीय पत्रकारों से मिलकर ब्रांच में उपभोक्ताओं के साथ होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली, विगत दिनों ग्राम सुजौली निवासनी एक महिला उपभोक्ता द्वारा भुक्तान काउण्टर पर तैनात कर्मचारी द्वारा उसे नाहक परेशान करने का आरोप लगाया गया था। महिला का आरोप था कि वह सुबह समय पर ही ब्रान्च पहुंच गयी लेकिन उसे अपना भुक्तान लेने में कई घण्टे लग गये।
भुक्तान काउण्टर पर कार्यरत कर्मचारी भुक्तान वाऊचर पास होने के बाउजूद उसे बार-बार कोई न कोई कमी बताकर वापस कर देता, जिससे उसे बार-बार एक लम्बी लाईन पास कर काउण्टर तक पहुंचने के लिये जद्दोजहद करना पड़ा। एलडीएम ने अपने वार्ता में बताया कि ब्रांच बड़ी है, हमारे पास स्टाफ की कमी है, इन्ही कारणों से जमा व भुक्तान दोनों एकल खिड़की से महिलाओं व पुरुषों द्वारा किया जाता है। जिससे समस्या उतपन्न होना स्वाभाविक है, वहीं शाखा प्रबन्धक राहुल गुप्ता ने बताया कि ब्रांच में सख्त निगरानी रखी जा रही है, अनावश्यक रूप से ब्रांच में बने रहने वाले लोग चिन्हित करके हटाये जा चुके हैं।

More Stories
शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल
“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा
सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर