अपर एसडीएम उतरौला के भ्रष्टाचार के विरोध में वकीलों ने किया बैठक

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) अपर एसडीएम उतरौला राकेश कुमार जयंत के भ्रष्टाचार के विरोध में वकीलों ने गुरूवार को संघ भवन में एक बैठक की और उनके खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वकीलों का उनके न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रखा है।वकीलों ने चेतावनी दी है कि उनके रवैए में सुधार न होने तक उनके न्यायालय पर कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वकीलों ने उनके भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी व राजस्व अधिकारियों से की है ‌।
अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि अपर एसडीएम उतरौला राकेश कुमार जयन्त उन्हीं फाइलों का निस्तारण करते हैं जिसमें काफी रकम उन्हें मिल जाती रही है। अपर एसडीएम उतरौला के इस भ्रष्टाचारी रवैए पर कई वकीलों ने समय समय पर विरोध किया लेकिन उनके रवैए में सुधार नहीं हुआ। बीते मंगलवार को हनुमान जी का बड़ा मगल व भीषण गर्मी को देखते हुए वकीलों ने न्यायालय पर कार्य बहिष्कार किया था। इसकी सूचना सभी न्यायालय के साथ अपर एसडीएम उतरौला को भेजी गई लेकिन अपर एसडीएम उतरौला वकीलों के प्रस्ताव को न मानते हुए न्यायालय पर न्यायिक कार्य किया। अपर एसडीएम उतरौला के इस रवैए के विरोध में अधिवक्ता संघ उतरौला के कार्यकारणी की बैठक गुरूवार को अध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें अपर एसडीएम उतरौला के भ्रष्टाचार व वकीलों के प्रस्ताव का अनादर करने पर उनके न्यायालय पर कार्य बहिष्कार जारी रखा वकीलों ने उनके भ्रष्टाचार की सूचना जिलाधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया और उनके खिलाफ जांच करके कार्यवाही की मांग की है।‌इस मौके पर परशुराम यादव,सफीउल्ला खां,अब्दुल मोईद सिद्दीकी,मारकण्डेय मिश्रा,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,आशीष कशौधन,राम चन्द्र जायसवाल,अखिलेश सिंह,अशोक कुमार दूबे,धर्मराज यादव,विजय श्रीवास्तव,बेनी माधव तिवारी,राम प्रताप चौधरी,राजन श्रीवास्तव,निजामुद्दीन अंसारी योगेश वर्मा,तुलसीराम यादव,दीपक श्रीवास्तव,राम शंकर मौर्य,नसीम अहमद,लालजी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago