उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव कामरेड विनोद कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में विशेष करके उत्तर प्रदेश वर्तमान में अपराधिक राज्य बनने का उपाधी ले चुका है, और शासन संरक्षित अपराधी प्रदेश में बेखौप घूम रहे हैं, और अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। योगी का बुलडोजर नीति इसको दबाने में असफल है क्यो जबकि अपराधी मनमानी ढंग से आए दिन हत्या बलात्कार लोगो के प्रति अपराधों को बढ़ावा दे रहे रहे हैं l एक तरफ सरकार कहती है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का कोई स्थान नहीं है, या तो वे मारे जाएंगे नहीं तो जेल जाएंगे, लेकिन उनके इस धमकी को दरकिनार करते हुए बेखौफ़ अपराधी अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। शांति और अहिंसा की पुजारी बापू के जन्मदिन पर बांदा जिले में छाया गांव का निवासी, भाकपा जिला के काउंसलिंग के सदस्य कामरेड रामनरेश वर्मा पर बबेरू थाना क्षेत्र में नामजद दारूबाजों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई । उसी तरह कई वर्षों से दबी हुई जमीनी विवाद को लेकर देवरिया ज़िला में 6 लोगों की नृसंश हत्या कर दी गई है यह घटना मुख्यमंत्री के जनपद से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। तीसरी घटना कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां छेड़छाड़ से पीड़ित किशोरी ने आत्म हत्या कर ली, उसी दिन झांसी के बबीना थाना अंतर्गत ग्राम रसीना में दबंगों ने दलित के घर पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभी यह उत्तर प्रदेश में एक दिन में घटने वाली घटनाएं हैं ऐसे ना जाने कितने अपराध पुलिस दफ्तरों में दबा दिए जाते हैं, दबंग के दबंगई से मामले दबा दिए जाते हैं गरीब अपने संसाधनों के अभाव में अपने उपर हए अत्यचार को पुलिस तक या शासन या प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाते है। अपराधों की गिनती नहीं है । यह घटनाएं बता रही हैं की उत्तर प्रदेश की सरकार, शासन करने में असफल है और उत्तर प्रदेश की आवाम को सुरक्षा देने में भी असफल है। खेत मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश , खेत मजदुर यूनियन देवरिया शासन से मांग करता है की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए, अपराधियों को गिरफ्तार करके जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए और जनता में शासन के प्रति विश्वास पैदा करने की कोशिश कीया जाए, तथा असफल सरकार अपनी कार्यशैली में बदलाव लाए, उक्त बातें कामरेड विनोद कुमार सिंह राज्य सचिव उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने कही।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago