सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दादर लखनपार में स्थित श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा ज्ञान दर्शन अकादमी में बीती रात किसी समय चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया, जिनकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम में शनिवार की रात किसी समय चोरों ने मेन गेट से घुसकर कार्यालय का ताला तोड़ने का प्रयास किया इस दौरान आवाज होने पर मौजूद गार्ड के जग जाने के बाद चोर फरार हो गए। चोरों के आने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पास में स्थित ज्ञान दर्शन अकादमी में पीछे की दीवार फांद कर अंदर पहुंचे चोरों ने कैश काउंटर में रखी हुई अलमारी को तोड़कर हजार रुपए चुरा लिए। वहीं बगल में प्रबंधक के कार्यालय में पहुंचकर रखा लैपटॉप लेकर चले गए हैं। वही विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में हथियारबंद मुंह बांधे हुए दो चोरों को देखा जा सकता है जिसके क्लिप निकालकर प्रबंधक के द्वारा पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उदय पासवान व ज्ञान दर्शन अकादमी के प्रबंधक संजीव सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। वहीं लोगों के अनुसार पिछले एक माह में दादर गांव में आधा दर्जन से अधिक चोरियां हुई है जिनका खुलासा अभी तक पुलिस के द्वारा नहीं किया गया है, जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश भी व्याप्त है। लोगों का कहना है की चोरी हो जाने के बाद पुलिस तो आती है आकर विस्तृत जानकारी लेकर जाती है तथा चोरों को पकड़ने की बात कहती है लेकिन चोरों को पकड़ने की बात तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है। वही लगातार चोरियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकासचंद पांडे ने बताया कि चोरी की वारदात हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है निश्चित रूप से जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर सामने आई फायरिंग की…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…
प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…
AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…