Categories: Uncategorized

नगर पंचायत चौक में गुरु गोरक्षनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत चौक स्थित गुरु गोरक्ष पीठाधीश्वर महंथ अवैद्यनाथ पीजी कालेज के परिसर में गुरु गोरक्षनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सह प्रान्त संघ प्रचारक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में द्वीप प्रज्वलित कर और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर भव्य मेले का शुभारंभ हुआ। अपने उद्बोधन में सुरजीत सिंह ने कहा
कि पांच वर्षों से अनवरत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम चल रहा हैं।इस शिविर का मकसद है कि दबे कुचले गरीब लोगों को और हमारे पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे थारू,जनजातीय को समुचित इलाज मुहैया कराया जा सके। स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय मरीजों का काफी भीड़ सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगी रही।
शिविर में सांस्कृतिक मंचन द्वारा लोगों को तरह तरह के बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर,एम्स कालेज गोरखपुर, किंगजार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के अनुभवी 88 महिला/पुरुष चिकित्सकों की टीम द्वारा पांच हजार मरीजों का इलाज किया गया और निःशुल्क दवा भी वितरण किया गया।केजीएमयू लखनऊ के डा. चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि जिन लोगों को कहीं से किसी प्रकार का इलाज कराना है तो लखनऊ केजीएमयू यूनिवर्सिटी में निसंकोच आ कर इलाज करा सकते हैं। इसी क्रम में चौक बाजार के अलावा महराजगंज जनपद में तेरह गांव सहित 26 जगहों पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया जिसमें बारह हजार आठ सौ छाछठ मरीजों ने इलाज कराकर लाभ उठाया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र आर्या,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महराजगंज भागवत सिंह, डा. के पी सिंह,डा.एम एल बी भट्ट,डा. भूपेंद्र सिंह,डा.जीपी सिंह, डा.विजय,डा.संदीप तिवारी,डा.अमरेश सिंह, डा.अमित,डा.चंद्रशेखर मिश्र सहित स्थानीय चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। स्वास्थ्य शिविर में मेगा निःशुल्क कैम्प में समाज कल्याण विभाग द्वारा टेबल लगाकर जिसमें नये आधार कार्ड बनाने से लेकर आधार कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का निस्तारण भी किया गया साथ ही साथ आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना सहित इस विभाग से संबंधित जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

31 minutes ago

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

43 minutes ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

58 minutes ago

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

1 hour ago

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

1 hour ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

2 hours ago