पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय डॉo उमाशंकर राय

सिकन्दरपुर/ बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय डॉक्टर उमाशंकर राय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश तिवारी ने कहा कि डॉक्टर साहब की सच्ची श्रद्धांजलि वही मानी जाएगी, जब उनके बताए गए रास्ते पर उनके परिवार के लोग चलें, डॉक्टर राय गरीबों के मसीहा थे,अपने जीवन काल में उन्होंने बहुत से लेकर की है, उनके द्वारा गरीब लोगों को अपने जमीन में बसाया गया और जिनके पास पैसे का अभाव रहता था उनका इलाज अपने पास से करते थे। यहां तक की बहुत मरीजों को लखनऊ और बनारस भी भेजने का काम अपने पैसों के बल पर उनके द्वारा किया गया था।आज उनके पुण्यतिथि पर हम याद करते हुए गर्व से बात कर रहे हैं, उनके प्रति मे श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं, इस अवसर पर उनके पुत्र डॉ संदीप राय (हड्डी रोग विशेषज्ञ)ने बताया कि अपने पिता के आदर्शों एवं उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए आज जनहित औषधालय में मरीजों का उच्च कोटि का उपचार किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अपने इलाज हेतु अन्यत्र भटकना नहीं पड़ रहा है।श्रद्धांजलि सभा मन्नू गुप्ता,बबन राय, उमेश राय, मुकेश राय, राजेन्द्र तिवारी, अरविंद राय आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य एवं ग्रामवासी मौजूद थे सभा की अध्यक्षता विजेंद्र राय एवं संचालन अभिषेक तिवारी ने किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

2 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

3 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

3 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

3 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

4 hours ago