Categories: Uncategorized

रामनगरी का लता मंगेशकर चौक बना ‘ सेल्फी प्वाइंट ‘

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अश्लील वीडियो

अयोध्याधाम की गरिमा को पहुंच रही ठेस, पुलिस बनी मूकदर्शक

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीरामनगरी का प्रमुख स्थान लता मंगेशकर चौक अब युवाओं और रीलबाजों के लिए मनोरंजन का केंद्र बन गया है। यहां दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और रील बनाए जा रहे हैं। जिससे अयोध्या की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।
अभी हाल ही में एक वायरल वीडियो में महिला उत्तेजक डांस करती दिखाई दे रही है। जो नयाघाट पुलिस चौकी के ठीक सामने शूट किया गया है।
लता मंगेशकर चौक, जिसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने भी अपनी यात्रा के दौरान सेल्फी लेने का अवसर दिया था। अब स्थानीय और बाहरी युवाओं द्वारा अश्लील डांस और अभद्रता के कारण चर्चाओं में है। यहां तक कि, वीडियो में महिला खड़ी होकर वीणा चौक पर अश्लील डांस करती दिख रही है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राम की पैड़ी और अन्य प्रमुख घाटों के आसपास भी वीडियो और फोटो खींचने वालों की भारी भीड़ लगी रहती है, जो दिनभर रील और सेल्फी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इससे पहले भी राम की पैड़ी में ऐसे ही अश्लील वीडियो के मामले सामने आए थे, जिसमें केस दर्ज हुआ था।
स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को धूमिल कर रही हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर मूकदर्शक बनी हुई है, और कोई ठोस कार्रवाई करती नहीं दिख रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

5 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

6 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

10 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

59 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

1 hour ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago