गर्मी से जूझ रहे लोगों ने बारिश होने से ली चैन की सांस
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । गर्मी का मौसम इन दिनों अपने उफान पर है और जगह-जगह भीषण गर्मी पड़ रही है, तथा गर्मी के मारे लोग त्राहि – त्राहि कर रहे हैं। पानी और छांव की तलाश में लोग दर-दर भटक रहे हैं कि कहीं पर पानी और पेड़ की छांव जरूर मिल जाए । लेकिन मौसम की नजाकत को कोई बता नहीं सकता है कि कब क्या हो जाए । इसी क्रम में बीती रात हुई बारिश से प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है तथा दिन का तापमान भी कम था लेकिन कड़ी धूप होने की वजह से उमस भी मौसम में बना हुआ है, लेकिन हीटवेव से जरूर छुटकारा मिला है । किसान भी अपने धान की फसल की बुवाई के लिए बहुत दिनों से बारिश होने का इंतजार कर रहे थे ताकि समय से बारिश हो जाए और उनकी धान की बेहन लग जाए लेकिन फिर भी बारिश बहुत देर से हुई । सभी लोगों ने धान की बेहन लगा दिया था परन्तु पानी की कमी से बेहन सूख रहा था लेकिन बीती रात हुई बारिश से धान की बेहन को जरूर फायदा मिला है । पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले कस्बों और गांवों के लोगों को बीती रात हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली है तथा हल्की सी बारिश हो जाने के कारण बिजली की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है जिसका मेन कारण है की बिजली पर से लोडल कम हो गया है लोगों ने पंखा कूलर एसी का उपयोग करना थोड़ा सा कम कर दिया है ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…