गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 मई घोषित थी जिसे अब बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है। पूरित ऑनलाइन आवेदन अब 30 मई तक जमा होंगे।
उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इंटरमीडिएट कक्षाओं के आईसीएससी बोर्ड के परीक्षाफल सोमवार को घोषित हुए हैं। इसलिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सके हैं। जबकि सीबीएसई बोर्ड के परीक्षाफल अभी घोषित होने वाले हैं।
ऐसे प्रतिवेदनों पर विचार करते हुए कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने अभ्यर्थियों के हित में अंतिम तिथि को 25 मई तक बढ़ाने के निर्देश दिए। संशोधित तिथि की सूचना विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर प्रदर्शित कर दी गई है।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…