थाना लार पुलिस ने अपराधी के खिलाफ गुण्डा एक्ट में की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के तहत थाना लार पुलिस ने बुधवार को एक शातिर अपराधी के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।थाना लार पुलिस ने अभियुक्त वरुण सिंह उर्फ टोनी सिंह पुत्र स्व. सुरेन्द्र सिंह निवासी चुरिया, थाना लार, जनपद देवरिया के विरुद्ध धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत यह कार्रवाई की।अपराधी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, वरुण सिंह उर्फ टोनी सिंह के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं—1. वर्ष 2016 में थाना लार में मु0अ0सं0-264/2016, धारा 147, 148, 149, 336, 427, 452 व 504 भादवि।2. वर्ष 2016 में मु0अ0सं0-253/2016, धारा 147, 148, 149 व 188 भादवि एवं 7 सीएलए एक्ट।3. वर्ष 2019 में मु0अ0सं0-214/2019, धारा 147, 148, 323, 325, 427, 504 व 506 भादवि।4. वर्ष 2023 में मु0अ0सं0-302/2023, धारा 336, 427 व 506 भादवि।पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और जनता में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

21 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

21 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

22 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago