नवलपुर चौकी से चंद कदम दूर हार्डवेयर दुकान से लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हार्डवेयर की दुकान में चोरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक हार्डवेयर दुकान से बुधवार देर रात लाखों की चोरी हो गई। इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्राम अतरौली निवासी इरफान अहमद पुत्र हमीदुल्लाह सिद्दीकी की इरफान ट्रेडर्स नामक हार्डवेयर दुकान में देर रात एक चोर बड़े ही शातिर तरीके से घुस गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर दुकान के अंदर लगभग एक घंटे तक मौजूद रहा। इस दौरान उसने काउंटर से 1 लाख 60 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया।

चोर ने निकलने के लिए दुकान की सीढ़ी को छत पर ले जाकर शटर की दूसरी तरफ लगाया और आराम से भाग निकला। घटना की जानकारी तब हुई जब गुरुवार सुबह दुकान मालिक ने दुकान खोली।

पीड़ित इरफान अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

17 minutes ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

3 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

3 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

3 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

3 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

3 hours ago