ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) भिटौली थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में रउफ ईंट भट्ठा की दीवाल गिरने से एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक हो गई वहीं अन्य मजदूरों को भी मामूली चोटें आईं l प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खोराबार निवासी अशोक साहनी पुत्र प्रकाश साहनी कम्हरियां खुर्द में रउफ ईंट भट्ठा पर काम करता था शनिवार को सुबह ईट की निकासी का कार्य चल रहा था जिसमें 16 मजदूर काम कर रहे थे उसी में अशोक साहनी भी काम कर रहा था l करीब 8:15 बजे ईट की दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें अशोक साहनी दब गया वहीं बाकी मजदूर काम छोड़कर भाग गए जिसमें उनको हल्की- फुल्की चोटें भी आईं ।मजदूरों के शोर मचाने पर भट्टे पर अगल-बगल काम कर रहें सभी मजदूर इकट्ठा हो गए वहीं अगल-बगल के ग्राम सभाओं के लोग भी धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे। सूचना पर भिटौली थाने की पुलिस भी पहुंच गई और बचाव व राहत कार्य करने में लग गई ।करीब 2 घंटे जेसीबी के माध्यम से ईट को बाहर किया गया तब जाकर अशोक साहनी की लाश मिली।
अपने बेटे के शव को देखकर मृतक की माता कलावती देवी दहाड़ मारकर रोने लगी और अचेत होकर गिर पड़ी तो वही मृतक की पत्नी चंदा भी बेसुध पड़ी रही।वहां पर उपस्थित लोगों की आंखों नम हो गई।
मृतक के दो बेटे वह एक बेटी है इस सम्बंध में पूछे जाने पर भिटौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सेवा, संगठन और संस्कार पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )l विश्वहिंदू परिषद देवरिया विभाग के चार जिलों देवरिया, देवराहा बाबा,…

2 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस पर माल्यार्पण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिलाई गई एकता शपथ शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) भारत रत्न लौह पुरुष…

17 minutes ago

अखंड भारत के शिल्पकार थे सरदार पटेल- पवन मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने जनपद के विभिन्न बूथों पर भारत रत्न…

25 minutes ago

डीएम ने कृषि हेतु लाभ दाई जन जागरूकता प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

सभी विकास खण्डों के अंतर्गत गांव-गांव जाकर प्रचार-वाहन लोगों को करेगी जागरूक मऊ ( राष्ट्र…

39 minutes ago

धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, प्रभातफेरी से गूंजा सलेमपुर “सरदार पटेल की विचारधारा…

1 hour ago

किसान कांग्रेस का जत्था बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार चुनाव में महागठबंधन व कांग्रेस के प्रत्याशीयों के चुनाव प्रचार…

2 hours ago