महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण

चित्तौरा झील की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग को दिया निर्देश

झील के चारों ओर पाथ-वे निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कराने के दिये निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग अनिल राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुंच कर महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की निर्माणाधीन विकास परियोजना मन्दिर घाट महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउंड्री वाल इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से यहां पर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। अनिल राजभर ने कहा कि सरकार की नजर में यह काम कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस भव्य परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और इस मौके पर खुद हमारे मुख्यमंत्री उपस्थित थे।
स्मारक स्थल का निरीक्षण करते हुए अनिल राजभर ने निर्देश दिया कि स्मारक स्थल की भव्यता के अनुसार यहां पर लऐण्ड स्लाइडिंग व ग्रासिंग का कार्य कराया जाय, उन्होंने कहा कि लैण्ड स्लाइडिंग व ग्रासिंग के कार्य में वन व उद्यान विभाग की मदद ली जाय।
चित्तौरा झील के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने राजस्व विभाग को झील की पैमाईश कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि झील के चारों ओर पाथ-वे के साथ-साथ झील की साफ-सफाई, बोटिंग सुविधा व अन्य सौन्द्रर्यी करण के प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।
पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि परिसर में फसाड लाईट तथा वीआईपी गेस्ट हाउस तथा हाल के साज-सज्जा के लिए प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बहराइच-गोण्डा मार्ग से स्मारक स्थल को कनेक्ट करने हेतु सड़क का चौणीकरण कार्य भी कराया जायेगा।
इस अवसर पर पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था सी.एण्डडीएस के स्थानिक अभियन्ता भानु प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा सौरभ पाण्डेय, उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम के सहा.अभि. रजनीश सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

4 minutes ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

9 minutes ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

12 minutes ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

60 minutes ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

1 hour ago

फरेंदा के गोपलापुर में कागजों में रिबोर, जमीन पर सूखा इंडिया मार्का हैंडपंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपलापुर में सरकारी…

1 hour ago