चित्र प्रदर्शनी का अन्तिम दिन रहा छात्र-छात्राओं के नाम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नये भारत का नया उत्तर प्रदेश की अवधारणा तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कलेक्ट्रेट बहराइच में 11 से 13 सितम्बर तक लगायी गयी 03 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के अन्तिम दिन डिवाईन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व महिला पीजी कालेज की छात्राओं सहित नगर के अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बेटियों, युवाओं, महिलाओं एवं रोज़गारपरक तथा फ्लेक्सी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि चित्र प्रदर्शनी में बेटियों के सम्मान के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, युवाओं के सपने साकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, आमजन के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), गरीबों के कल्याण हेतु अन्तोदय तथा पात्र गृहस्ती योजना, स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन, स्टार्ट इन यूपी, मातृ शक्ति के शिक्षा सुरक्षा व सम्मान के लिए ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी,विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, गौवंशो की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री निराश्रित, बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना, गरीबों के कल्याण को समर्पित सरकार डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना व मनरेगा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
इसी प्रकार हुनर को सम्मान, मिली नई पहचान, एक जनपद एक उत्पाद योजना, सशक्त पंचायत, सशक्त प्रदेश, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना, सबके साथ खड़े , सबके साथ बढ़े, वृद्धा आश्रम, स्ट्रीट वेंडर्स आत्म-निर्भर के लिए महिलाओं का सम्मान उज्ज्वला योजना, डिजिटल प्रदेश स्मार्ट प्रदेश, मेधावी छात्रों को टेबलेट, स्मार्टफ़ोन का वितरण, जरूरतमंद गरीबों को छत, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ-साथ प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के विशाल नेटवर्क, सर्वाधिक एयरपोर्ट, डेटा सेण्टर हब, डिफेन्स कारीडोर, निवेश का सुरक्षित परिवेश इत्यादि विषयों पर आधारित फ्लैक्स प्रदर्शित किये गये हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

15 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

15 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

15 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

16 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

18 hours ago