विद्यालयों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, अफवाहों से बचने की अपील
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कस्बे के हॉस्पिटल रोड पर बच्चा अपहरण की अफवाहें तेजी से फैली थी। जिसमे रिश्तेदार से मिलने आये तीन युवकों को पकड़ स्थानीय लोगों ने जम के पिटाई कर दी थी। पुलिस के जांच में मामला गलत निकला, तब से लोगों मे भय का माहौल है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
प्रशासन ने अफवाह से बचने के के लिये स्थानीय आरपी आईसी स्कूल सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों मे जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व सिसवां नगर चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज ने बच्चों को समझाया कि सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर फैल रही अफवाहों पर वे ध्यान न दें। उन्हें किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बातचीत व मेल-जोल बढ़ाने से बचे और किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों के विषय मे अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों या डायल 1930 पर सूचना जरूर दर्ज कराये ताकि समय रहते अपराध को रोका जा सके।वही छात्राओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया पर अपनी फोटो सोच समझ कर अपलोड करें एवम अपने सोशल मीडिया एकाउंट को लॉक रखें।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक पंकज तिवारी ने भी बच्चों से अफवाहों से बचने की अपील की ।
हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…
कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय के तृतीय…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…
मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…