Categories: Uncategorized

मोहन सेतु निर्माण को पूरा कराने कोलेकर जल सत्याग्रह

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में मोहन सेतु निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर, मोहन सेतु के नीचे नदी के पानी में जल सत्याग्रह कर नग्न प्रदर्शन किया।
इस दौरान संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार मोहन सेतु निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराना चाहती है, मोहन सेतु निर्माण कार्य को होते हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन सरकार की हिला हवाली के वजह से निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। मोहन सेतु निर्माण कार्य पूरा न होने में बरहज के स्थानीय विधायक एवं सांसद की उदासीनता भी जिम्मेदार है। भाजपा सरकार मोहन सेतु के निर्माण में भेद-भाव कर रही है।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मोहन सेतु के बन जाने से लाखों यात्रियों को आने-जाने में सुविधा हो जाती, लेकिन भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सरकार की विकास विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर हिसाब बराबर करेगी।
प्रदर्शन के दौरान जल सत्याग्रह में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव,सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, इमामुद्दीन खान, रणविजय सिंह, सत्येंद्र यादव सत्या, विपिन सिंह, विकास, सुरेश राजभर, राहुल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

6 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

10 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

10 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

10 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

10 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

12 hours ago